{"_id":"5b39fab84f1c1b6d4d8b9a74","slug":"one-naxal-killed-in-in-bijapur-encounter-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ में नक्सली ढेर, इंसास रायफल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में मुठभेड़ में नक्सली ढेर, इंसास रायफल बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक (एंटी-नक्सल ऑपरेशन) सुंदरराज पी. ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार शाम को एटापाल गांव के जंगल में उस वक्त हुई जब डीआरजी की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी।
विज्ञापन
टीम जब एटापाल गांव के जंगल पहुंची तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली वहां से भाग गए। क्षेत्र की तलाशी लेने पर वहां से एक नक्सली का शव, एक इंसास रायफल एवं अन्य सामान बरामद हुए। मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन