फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One killed and seven injured when a vehicle loaded with gunpowder overturned in the Gevra mine

गेवरा खदान में फिर बड़ा हादसा: बारूद से भरा वाहन पलटा, दबने से चालक की मौत; सात लोग गंभीर रूप से घायल

Thu, 03 Oct 2024 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

कोरबा की गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे पलट गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
One killed and seven injured when a vehicle loaded with gunpowder overturned in the Gevra mine
बारूद से भरा वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए ब्लास्टिंग कर वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोग वाहन में ही दबे हुए थे और चीख-पुकार मचा रहे थे, जिन्हें राहगीरों की मदद बाहर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि गेवरा खदान में कोयला उत्खनन के लिए बारूद से ब्लाटिंग किया जाता है। वाहन में सवार होकर खदान में ब्लास्टिंग कर के वापस लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


बारूद खाली कर लौटते वक्त खदान में स्लाइड होने से ये घटना घटी है। वहीं, बारूद से भरा वाहन स्पेशल ब्लास्ट कंपनी का नाम है। मृतक गोरेलाल पटेल रलिया निवासी है, जो वाहन का चालक था। दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि एसईसीएल ने मौत की सूचना दी है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना कब कैसे और किन परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटे पहले एसईसीएल के गेवरा खदान में एक डंपर 80 फिट नीचे में खदान में गिर गया था। चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया था, उसकी हालत बेहद गंभीर है और रेफर किया गया है। वहीं, एक दिन पहले ही ड्रिल मशीन के खोदाई के दौरान आग लग गई, जहां करोड़ों की मशीन जलकर खाक हो गया था। गेवरा एसईसीएल प्रबंधन ने फोन कर जानकारी दी कि घटना घटी है। वहीं, चालक की मौत हुई है। आगे की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed