छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ आईटीबीपी का मुठभेड़, एक जवान घायल जबकि एक शहीद
छत्तीसगढ़ में आईटीबीपी के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने बताया कि राज्य के नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी के पास आज यानी मंगलवार (20 जुलाई) की सुबह भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई।
नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में आईटीबीपी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आईटीबीपी के जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गए जबकि एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप के काफिले की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था। कश्यप का काफिला जब अमदई घाटी में डोंगर हिल्स के करीब से गुजर रहा था, तभी कुछ नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया।Chhattisgarh | 1 ITBP jawan injured and 1 killed in a gun battle with Naxals near Amdai Ghaati under Chote Dongar PS Limit in Naraynapur, this morning: Bastar IG P Sundarraj
विज्ञापन विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/53hymSNA9w — ANI (@ANI) July 20, 2021
कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली हुए फरार
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में इस महीने की तीन तारीख को भी नक्सलियों ने अमदई क्षेत्र स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में हमला कर वाहनों को जला दिया था और ‘सुपरवाईजर’ की हत्या कर दी थी।