फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   one child died and one injured in Janjgir-Champa CG

Janjgir-Champa: तेज रफ्तार का कहर; ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे मासूम की मौत, एक का पैर टूटा, ड्राइवर फरार

Tue, 10 Jan 2023 05:58 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 05:58 PM IST
सार

जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में मंगलवार 10 बजे ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे मासूम का उछलकर नीचे गिरने से मौत हो गई। वहीं एक एक बच्ची को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों भाई-बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

विज्ञापन
one child died and one injured in Janjgir-Champa CG
मृतक मासूम का शव और घायल बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखरा गांव में मंगलवार 10 बजे ट्रैक्टर के इंजन पर बैठे मासूम का उछलकर नीचे गिरने से मौत हो गई। वहीं एक एक बच्ची को गंभीर चोटे आई हैं। दोनों भाई-बहन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसमें 5 साल के मासूम जय बरेठ को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं निधि बरेठ का बाए पैर टूट गया है। जबिक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कहानी पीड़ित की जुबानी
पीड़ित परिजन जितेंद्र बरेठ ने बताया की आज सुबह 8 बजे से के आस पास मैं और मेरी पत्नी शशि बरेठ दोनो रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे तालाब गहरीकारण में काम करने मुनुनद गांव की तरफ गए थे। घर से हमारे काम करने की दूरी लगभग 2 किलोमीटर दूर है। जहा काम कर रहे थे तभी पता चला कि ट्रैक्टर से बच्चे घायल हुए हैं। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो मेरा बेटा जय बरेठ की मौत हो चुकी थी वहीं बेटी निधि बरेठ का पैर टूट चुका है, जिसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


जबरन बैठाने का आरोप
घायल निधि ने बताया की हम दोनों भाई-बहन स्कूल नहीं जाएगे।। इस बात को बताने के लिए घर से पैदल चलकर अपने माता पिता के पास जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर चालक रुका और कहा जा रहे हो पूछने पर मामा पिता के पास जाने की बात कही तो उसने जबरदस्ती अपने ट्रैक्टर के इंजन में बैठा लिया। वह तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। तभी मेरा भाई नीचे गिर गया। थाना प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  धारा 304 A के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed