{"_id":"5c4c14dfbdec22739e2a4925","slug":"on-republic-day-eve-bhupesh-baghel-decided-to-waive-off-irrigation-tax-amounting-rs-207-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, 15 लाख किसानों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा, 15 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
Sat, 26 Jan 2019 01:35 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ से भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म करने के बाद कांग्रेस ने पिछले साल दिसंबर में सत्ता की कमान अपने हाथों में पकड़ी थी। सत्ता में आने के कुछ सालों बाद सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया था और अब 207 करोड़ रुपये का सिंचाई कर माफ कर दिया है। इससे राज्य के 15 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गणतंत्र दिवस के भाषण के दौरान की।
विज्ञापन
बघेल ने कहा कि यह कर्जमाफी अक्तूबर 2018 तक लिए गए सिंचाई कर पर लागू होगी। उन्होंने कहा, 'मैं घोषणा करता हूं कि अक्तूबर 2018 तक 207 करोड़ रुपये के सिंचाई कर को माफ कर दिया जाएगा। इससे लगभग 15 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा।' चुनाव अभियान के दौरान किसानों का असंतोष मुख्य मुद्दा था। कांग्रेस ने तीनों हिंदी भाषी राज्यों (छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश) में सत्ता में आने पर किसानों की कर्जमाफी का ऐलान किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर वह किसानों की मदद करने और समग्र कृषि स्थिति में सुधार लाने के लिए कदम उठाएंगे। इससे पहले बघेल सरकार ने कृषि संकट को कम करने के उद्देश्य से दो बड़े कदमों की घोषणा की थी। सरकार बनने के बाद सबसे पहले बघेल ने 140 बिलियन रुपये के कर्जमाफी की घोषणा की। इसके बाद दूसरा बड़ा फैसला सरकार ने यह लिया कि वह उपयोग न की गई जमीन को किसानों को लौटा देंगे।
विज्ञापन
इससे पहले कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकार की संचार क्रांति योजना (स्काई) को बंद करने के बाद बचे हुए 6 लाख मोबाइल फोन केंद्र सरकार को वापस करने का निर्णय लिया था। करीब 1500 करोड़ रुपए की इस योजना के तहत प्रदेश की 50.15 लाख महिलाओं-युवतियों को मोबाइल देने थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से इसका परीक्षण करने को कहा है। इस योजना के तहत में चुनावों से पहले तक 29 लाख से अधिक मोबाइल बांटे गए। लेकिन 6 लाख मोबाइल फोन अभी वेयर हाउस में पड़े हुए हैं।