{"_id":"6396d4b129319e1ec9411378","slug":"odisha-tehsildar-missing-from-chhattisgarh-kanker-highway-found-in-well","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: हाईवे से लापता कार कुएं में मिली, ओडिशा के तहसीलदार, उनकी पत्नी, साले सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: हाईवे से लापता कार कुएं में मिली, ओडिशा के तहसीलदार, उनकी पत्नी, साले सहित चार की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 12:58 PM IST
सार
नायब तहसीलदार सहित चारों शनिवार रात करीब 10.30 बजे कार से कोंडगांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंडागांव के लिए निकले थे। जब रात करीब 12 बजे तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
1 of 6
कुएं में मिली लापता नायब तहसीलदार की कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुए सड़क हादसे में ओडिशा के नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी और साले सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसके बाद से इनका पता नहीं था। इसके बाद सोमवार सुबह नेशनल हाईवे (NH-30) से लापता हुई उनकी कार सड़क किनारे कुएं में गिरी मिली। पुलिस ने कार बाहर निकलवाई तो उसमें चारों के शव मिले हैं। फिलहाल उनके शवों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
जंगलवार कालेज के पास ही सड़क किनारे पुराना कुंआ है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लापता हुई कार को हाईवे पर तलाश कर रही थी। वहीं पर जंगलवार कॉलेज के पास एक कुआं है। काफी पुराना होने के कारण इस्तेमाल में नहीं आता है और ऊपर से झाड़ियां उग आई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जब कुएं के पास पहुंची तो संदेह हुआ। इसके बाद झाड़ियां हटाकर देखा गया तो अंदर कार गिरी हुई थी। पुलिस ने जेसीबी और क्रेन को बुलाया है। उसकी मदद से कुएं के आसपास के इलाके को साफ कराया जा रहा है।
3 of 6
ओडिशा के नायब तहसीलदार और उनकी पत्नी। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
6 दिसंबर को आए थे शादी में शामिल होने
जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के उमरकोट निवासी नायब तहसीलदार सपन सरकार (65) अपनी पत्नी रीता सरकार (50) की बड़ी बहन रीना दत्ता के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर को कांकेर के गोविंदपुर आए थे। इसके बाद 10 दिसंबर को गोविंदपुर में हुए रिसेप्शन में भी शामिल हुए। शादी में सपन के साले कोंडगांव निवासी विश्वजीत अधिकारी (42) और एक परिचित हजारी लाल ढाली (67) भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तहसीलदार का साला और गांव का परिचित। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को शादी से निकले, फिर घर नहीं पहुंचे
पार्टी के बाद नायब तहसीलदार सहित चारों शनिवार रात करीब 10.30 बजे कार से कोंडगांव के लिए रवाना हुए। उनके जाने से पहले और बाद में भी कुछ वाहन कोंडागांव के लिए निकले थे। जब रात करीब 12 बजे तक भी वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रीना दत्ता के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन शादी में व्यस्त होने के कारण वे कॉल रिसीव नहीं कर पाईं। इस पर परिजनों को लगा कि वे कांकेर में ही रुक गए होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
कार में शव मिलने के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अगले दिन सुबह लापता होने का पता चला
अगले दिन सुबह जब रीना दत्ता ने मिस कॉल देखा तो उन्होंने बात की। इस पर चारों के लापता होने का पता चला। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार सपन सरकार के बेटे नवजीत उनकी तलाश में निकले। रास्ते भर कार और लापता लोगों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। चारों का मोबाइल रात 11 बजे से बंद है। मोबाइल जंगलवार कालेज के निकट टावर से बंद बता रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।