CM साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का जताया आभार: हीराकुंड डैम से पानी छोड़ने के आदेश से 2 दर्जन गांव डूबने से बचे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दिया।
विस्तार
इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि प्रतिवर्ष भारी बारिश की वजह से हीराकुंड डैम के डुबान क्षेत्र में आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विपदा झेलनी पड़ती थी। इस वर्ष भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मेरे आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दे कर दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जन-धन की हानि से बचाया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
ओडिशा की भाजपा सरकार का सहृदय आभार !
प्रतिवर्ष भारी बारिश की वजह से हीराकुंड डैम के डुबान क्षेत्र में आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विपदा झेलनी पड़ती थी।विज्ञापन विज्ञापन
इस वर्ष भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर…— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 12, 2024