फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Odisha CM order to release water from Hirakud dam save villages from drowning, cg CM Sai expressed gratitude

CM साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री का जताया आभार: हीराकुंड डैम से पानी छोड़ने के आदेश से 2 दर्जन गांव डूबने से बचे

Thu, 12 Sep 2024 12:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 12 Sep 2024 12:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Odisha CM order to release water from Hirakud dam save villages from drowning, cg CM Sai expressed gratitude
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। बढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं भारी बारिश की वजह से हर साल की तरह इस साल भी हीराकुंड डैम में जलभराव हो गया था। आसपास के क्षेत्रों में बढ़ आने की संभावना थी। इससे लगभग दो दर्जन गांव डूबने की आशंका थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दिया। इस पर सीएम साय ने ओडिशा की भाजपा सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि प्रतिवर्ष भारी बारिश की वजह से हीराकुंड डैम के डुबान क्षेत्र में आने के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बाढ़ की विपदा झेलनी पड़ती थी। इस वर्ष भी विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर मेरे आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए हीराकुंड डैम से आवश्यक मात्रा में पानी छोड़ने का आदेश दे कर दो दर्जन से ज्यादा गांवों को जन-धन की हानि से बचाया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed