{"_id":"65bb5c674addfcf1f8059be8","slug":"ntpc-workers-were-not-given-gate-passes-in-korba-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTPC Power Plant: मजदूरों को नहीं मिला गेट पास, श्रमिकों ने कहा- काम से निकालने पर NTPC रहता मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NTPC Power Plant: मजदूरों को नहीं मिला गेट पास, श्रमिकों ने कहा- काम से निकालने पर NTPC रहता मौन
Thu, 01 Feb 2024 02:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:33 PM IST
सार
एनटीपीसी के मजदूरों को गेट पास नहीं दिया गया, ऐसे में मजदूर काफी आक्रोश में हैं। मजदूरों का कहना है कि जब उन्हें काम से निकाला जाता है तो एनटीपीसी मौन रहता है।
विज्ञापन
एनटीपीसी प्रबंधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर से फूट पड़ा है। गेट पास नहीं दिए जाने से मजदूरों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिस तरह से मजदूरों का हक मारा जा रहा है, उसे लेकर केसी जैन मार्ग पर श्रमिक नेता इकट्ठे हो गए हैं और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। श्रमिक नेताओं ने स्पष्ट रुप से कह दिया है कि श्रमिकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रमिकों का यह भी आरोप है कि उन्हें जब काम से बाहर निकाला जाता है, तब एनटीपीसी प्रबंधन मौन रहता है।
विज्ञापन
मजदूर रितेश कुमार ने बताया कि लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी पावर प्लांट में 31 तारीख को नई कंपनी को कम दे दिया है, जहां ठेका चेंज होने के बाद दूसरी कंपनी आ गई है और अपने हिसाब से कर्मचारियों को रख रही है। सुबह जब वह काम पर आए, तब इसकी जानकारी हुई। कर्मचारी दोष कुमार मनेवार ने बताया कि पिछले 15 सालों से एनटीपीसी में ठेका करनी है, लेकिन अचानक उसे कम से निकाल दिया गया है। ऐसे में उसके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के दर्री इकाई के अध्यक्ष नवल किशोर साहू ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन और ठेकेदार कर्मचारियों के साथ अत्याचार कर रही है। उनका शोषण कर रही है अचानक लगभग ढाई सौ कर्मचारियों को कम से निकल गया। इसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन ठेकेदार के मध्य वार्ता हुई है, जहां चार दिनों के भीतर सभी को कम पर रखने की बात और सहमति बनी है। अगर चार दिन बाद उन्हें कम पर नहीं रखा जाएगा तो आने वाले समय में प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन