{"_id":"66599dadedd24151d9066206","slug":"nsui-protests-against-anjaneya-university-in-raipur-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अंजनेय यूनिवर्सिटी में शुल्क जमा नहीं करने पर परीक्षा में न बैठने की मिली धमकी, NSUI ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अंजनेय यूनिवर्सिटी में शुल्क जमा नहीं करने पर परीक्षा में न बैठने की मिली धमकी, NSUI ने किया विरोध
Fri, 31 May 2024 03:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 31 May 2024 03:22 PM IST
सार
शुल्क नहीं जमा करने पर छात्रों को परीक्षा में न बैठने की धमकी दी थी। इस पर एनएसयूआई ने छात्रों के समर्थन में उतरकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के नरदहा स्थित अंजनेय यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई ने आगामी ट्यूशन फीस जमा नहीं करने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने को लेकर प्रदर्शन किया है। शुल्क नहीं जमा करने पर छात्रों को परीक्षा में न बैठने की धमकी दी थी। इस पर एनएसयूआई ने छात्रों के समर्थन में उतरकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई नेता अनुज शुक्ल ने बताया कि अंजनेय विश्वविद्यालय में ट्यूशन शुल्क न चुकाने पर छात्रों को परीक्षा में न बैठने की धमकी दी गई। इस पर पहले भी कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को बात किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से कोई कारवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में कई ऐसे भी छात्र-छात्राएं होते हैं जो वर्तमान में गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आगामी परीक्षा अवधि से पहले अपनी शेष ट्यूशन फीस चुकाने में असमर्थ हैं। कई छात्र-छात्राओं का कहना है। समय पर शुल्क न चुकाने के कारण परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलने से हम चिंतित हैं। ऐसे में एनएसयूआई का कहना है सभी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल किया जाए। अगर किसी भी छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जाता है, तो एनएसयूआई यूनिवर्सिटी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन मे प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश सचिव मोनू तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष तारिक खान , विधानसभा अध्यक्ष विशाल मानिकपुरी ,पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू , रजत ठाकुर, शुभम शर्मा , तनिष्क मिश्रा, मनीष बांधे, ओझ पांडे ,धनंजय कोसले, अंकित बंजारे, आदि मौजूद थे।