फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Now 25 services will be delivered in home, no need to go to office, CM Bhupesh Baghel started

छत्तीसगढ़: आज से घर बैठे मिलेगी 25 सेवाओं की डिलीवरी, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर, CM भूपेश ने की शुरुआत

Sat, 01 Jul 2023 03:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

अब आपको किसी भी प्रमाण पत्र के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। सरकारी कार्यालयों के भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आपको सारी सुविधाएं मिलेगी, वो भी सिर्फ एक क्लिक पर। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से मिलेंगे।

विज्ञापन
Now 25 services will be delivered in home, no need to go to office, CM Bhupesh Baghel started
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अब आपको किसी भी प्रमाण पत्र के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। सरकारी कार्यालयों के भी चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे ही आपको सारी सुविधाएं मिलेगी, वो भी सिर्फ एक क्लिक पर। छत्तीसगढ़ के नगर निगम क्षेत्रों में नागरिकों को घर बैठे विभिन्न शासकीय दस्तावेज मितान के माध्यम से मिलेंगे। आज 1 जुलाई से कुल 25 सेवाओं की घर बैठे डिलीवरी मिलेगी। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत श्रमिक कार्ड सेवाओं सहित प्रदेश के समस्त नगर पालिका परिषदों में ये व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आज 1 लाख वें हितग्राही को यहां प्रमाण पत्र दिया गया। थोड़े समय में ही इस योजना से लाभान्वित नागरिकों की संख्या काफी उत्साहजनक है। नवगठित जिलों के साथ-साथ विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट की मांग की जा रही थी। इन मांगों को देखते हुए आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तृतीय चरण में शामिल 30 एमएमयू का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। ये आंकड़े अपने आप में इस योजना की सफलता की कहानी कह रहे हैं। 
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत एमएमयू को हरी झंडी दिखाई। सीएम ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांजगीर में नवनिर्मित खोखसा रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना 
उन्होंने कहा कि सभी आय वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना प्रारंभ की गई। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान संचालित करते हुए सभी के लिए अच्छा पोषण सुनिश्चित किया गया। इस अभियान से बच्चों को कुपोषण से और महिलाओं को एनीमिया से मुक्ति मिल रही है। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हाफ बिजली बिल योजना प्रारंभ की गई है। मोर बिजली एप के माध्यम से विद्युत-सेवाओं को आसान और सर्वसुलभ बनाया गया। 



बेरोजगारी भत्ता योजना 
सीएम ने कहा कि युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नये अवसरों का निर्माण करने के साथ-साथ हमने उनके कौशल विकास की भी व्यवस्था की। शिक्षित-बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत हर महीने शिक्षित-बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए की सहायता दी जा रही है। केवल तीन महीने में 80 करोड़ 64 लाख रुपए का भत्ता वितरित किया जा चुका है। शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की।


साफ पेयजल के लिए पाइप लाइनों का विस्तार
हर घर तक साफ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइनों का विस्तार किया गया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार तीन वर्षों तक केंद्र सरकार ने पुरस्कृत किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रति इंडस्ट्रीयल पार्क 2 करोड़ रुपए की राशि संबंधित निकायों को प्रदान की जा रही है। अब शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed