फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   notorious burglar who committed thefts worth crores across country, arrested; 4 incidents in Raipur revealed

CG: देशभर में करोड़ों की चोरियां करने वाला शातिर नकबजन लोकेश गिरफ्तार, रायपुर की चार वारदातों का खुलासा

Sat, 07 Feb 2026 02:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 02:44 PM IST
सार

ज्वेलरी और कपड़ा दुकानों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
notorious burglar who committed thefts worth crores across country, arrested; 4 incidents in Raipur revealed
देशभर में करोड़ों की चोरियां करने वाला शातिर नकबजन लोकेश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के अलग-अलग राज्यों में ज्वेलरी और कपड़ा दुकानों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बिलासपुर जेल से रिहा होने के ठीक अगले दिन रायपुर के सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित चार दुकानों के छत तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। इन घटनाओं में आरोपी ने कुल सात लाख रुपये नगद चोरी किए थे।
विज्ञापन


प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ‘लब-डब’ नामक कपड़े की दुकान, माता गैराज के पास पंडरी क्षेत्र में स्थित है। 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपी ने दुकान का छप्पर तोड़कर गल्ले से करीब 2.75 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। इसी दौरान पास की नोवा फर्नीचर दुकान से लगभग 1.40 लाख रुपये और डिजाइनर सेनिटेशन एवं हार्डवेयर दुकान से करीब 2.85 लाख रुपये नगद चोरी किए गए। इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 56/26 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर रायपुर और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दर्जनभर चोरी की वारदातें कबूली
गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के के.के. रोड स्थित जया ऑटो मोबाइल दुकान में भी छत तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। इस मामले में थाना मौदहापारा में भी अपराध दर्ज है।

आरोपी ने प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में दर्जनभर से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिनकी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

देश के कई राज्यों में कर चुका है बड़ी चोरियां
पुलिस के अनुसार, लोकेश श्रीवास के खिलाफ आंध्रप्रदेश के विजयनगर में छह किलो सोने की चोरी, उड़ीसा में 500 ग्राम सोने के जेवर, दिल्ली में करीब 18.5 किलो सोने की चोरी, राजनांदगांव, कबीरधाम, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में ज्वेलरी व कपड़ा दुकानों में करोड़ों की चोरी के मामले सामने आए हैं। दुर्ग के पारख ज्वेलर्स और बजाज शोरूम में हुई बड़ी चोरियों में भी उसका नाम शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 79,500 रुपये नगद राशि और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी 
लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू, उम्र 35 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, विवेकानंद स्कूल के पास, थाना कोतवाली, जिला कबीरधाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed