फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Noble people who save lives of injured in road accidents are being honored in Raipur

Raipur: सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को मिल रहा सम्मान, एसएसपी ने की ये अपील

Mon, 19 Aug 2024 11:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 19 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से घायलों की मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
Noble people who save lives of injured in road accidents are being honored in Raipur
नेक इंसानों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से घायलों की मदद करने की अपील की है। रायपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग और अन्य मार्गों में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले नेक इंसानों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र और शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायलों को त्वरित उपचार के लिए उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन मतलब नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हें प्रोत्साहित और पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है। इस पर रायपुर एसएसपी ने प्रतिमाह सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटस (नेक इंसान) को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड देकर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में 17 अगस्त को सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले चार गुड सेमेरिटस को पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इन्हें किया गया सम्मानित
  • लिलक धृतलहरे 24 वर्ष, ग्राम मुनगी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर ने 14 जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार अन्य हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • धर्मेंद्र सिंह नेगी 51 वर्ष, थाना खम्हारडीह रायपुर ने 30 जुलाई को शंकर नगर ब्रिज के नीचे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर उपचार के लिए हास्पिटल भेजकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • हेमंत देवांगन 21 वर्ष, ग्राम तर्री थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर ने तीन जुलाई को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • अनूप साहू 45 वर्ष ग्राम भेन्ड्री, थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर द्वारा तीन जुलाई को ग्राम तोरला भुरका मोड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल डायल 112 को फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पिटल भेजकर जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed