{"_id":"24cce09b05d84da98d100e2ca1241bb1","slug":"newly-married-woman-set-ablaze-sustains-65-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से हुई बहस तो कर दिया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से हुई बहस तो कर दिया आग के हवाले
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jun 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक नई नवेली दुल्हन को आग के हवाले कर दिया गया। पीड़िता 65 प्रतिशत झुलस चुकी है।
विज्ञापन
पीड़िता को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल रिफर किया गया है। इससे पहले उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लड़की के माता पिता ने पीड़िता के ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन लोगों ने कैरोसीन छिड़क कर बेटी को जान से मारने की कोशिश की है।
पीड़िता सुमन ने कुछ महिनों पहले अमीलाल से शादी की थी। जानकारी के अनुसार उसका पति शराब का लती और मारपीट करने वाला व्यक्ति था।
पुलिस के मुताबिक घटना के दिन पीड़िता का अपने पति से किसी बात पर विवाद हुआ जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। घटना की खबर लगते ही पडोसियों और लड़की के परिवार वालों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़िता की जान बचाई। मामले की छानबीन चलने के कारण पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन