{"_id":"68de4d59bae5c6c642083a3d","slug":"newborn-girls-were-honored-as-mothers-in-the-hospital-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नवरात्र पर अनोखी पहल: अस्पताल में नवजात कन्याओं को माता स्वरूप मानकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नवरात्र पर अनोखी पहल: अस्पताल में नवजात कन्याओं को माता स्वरूप मानकर किया सम्मानित
Thu, 02 Oct 2025 03:31 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:31 PM IST
सार
नवरात्रि के पावन अवसर पर गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और उनकी टीम ने एक अनोखी पहल करते हुए जिला अस्पताल पहुँचे। यहाँ जन्म लेने वाली 20 से अधिक नवजात कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में नवजात कन्याओं को माता स्वरूप मानकर किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और उनकी टीम ने एक अनोखी पहल करते हुए जिला अस्पताल पहुँचे। यहाँ जन्म लेने वाली 20 से अधिक नवजात कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष और उनके साथियों ने कन्याओं को श्रृंगार सामग्री व अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। अध्यक्ष दुबे ने कहा कि नवरात्रि में कन्याओं को माता का स्वरूप माना जाता है और इसी भाव से उन्होंने नवजात कन्याओं को यह उपहार प्रदान किया है।
उन्होंने कन्याओं और उनकी माताओं से आशीर्वाद लेते हुए कामना की कि यह बेटियाँ गौरेला-पेंड्रा ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को सुख-समृद्धि प्रदान करें।
मौके पर मौजूद माताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष और उनकी टीम का आभार जताया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और कन्याओं को वास्तविक सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि वे आगे भी इस तरह की पहल जारी रखेंगे और समाज में बेटियों के सम्मान और उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे।