{"_id":"68ecffe58f3c5cc353041b3c","slug":"new-security-camp-opened-in-vanjalwahi-now-development-and-anti-naxal-campaign-will-be-intensified-in-sukma-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा: वंजलवाही में खुला नया सुरक्षा कैंप, अब तेज होगा विकास और नक्सल विरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: वंजलवाही में खुला नया सुरक्षा कैंप, अब तेज होगा विकास और नक्सल विरोधी अभियान
Mon, 13 Oct 2025 08:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:31 PM IST
सार
जिला सुकमा के अतिसंवेदनशील माओवादी क्षेत्र वंजलवाही में सुरक्षा बलों ने नया कैंप स्थापित किया है। दुर्गम पहाड़ियों, लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बलों ने अभियान चलाकर इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
वंजलवाही में खुला नया सुरक्षा कैंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला सुकमा के अतिसंवेदनशील माओवादी क्षेत्र वंजलवाही में सुरक्षा बलों ने नया कैंप स्थापित किया है। दुर्गम पहाड़ियों, लगातार बारिश और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बलों ने अभियान चलाकर इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज की है, जिसे एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन
यह कैंप राज्य शासन की “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ इलाकों के निवासियों को विकास योजनाओं से जोड़ना और प्रशासन की पहुंच वहां तक सुनिश्चित करना है। इस कैंप से अब कोंटा, गोलापल्ली और किस्टाराम के बीच सीधा संपर्क संभव हो गया है, जिससे आवागमन की दूरी काफी घट गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा कैंप शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, राशन वितरण, शिक्षा और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलने का रास्ता खुल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा और उनका जीवन पहले से अधिक सुरक्षित महसूस होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2024 से अब तक सुकमा जिले में कुल 20 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इनसे नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूती मिली है। इस अवधि में 518 नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 64 माओवादी मारे गए और 451 को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में नए कैंप की स्थापना को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। लोग इसे विकास और स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं।