Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man commits suicide shortly after buying iPhone, upset after phone conversation

सीजी: आईफोन खरीदने के कुछ देर बाद युवक ने की आत्महत्या, फोन पर बातचीत के बाद हुआ था परेशान

Sun, 15 Nov 2026 12:15 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

भिलाई के हिमालय कॉम्प्लेक्स में 20 वर्षीय निहाल सिंह ने आईफोन किस्तों पर खरीदने के कुछ देर बाद आत्महत्या कर ली। फोन पर हुई बातचीत के बाद युवक परेशान नजर आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Young man commits suicide shortly after buying iPhone, upset after phone conversation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के भिलाई में आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय निहाल सिंह के रूप में हुई है। युवक ने आत्महत्या करने से कुछ ही देर पहले कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से किश्तों पर आईफोन खरीदा था। आईफोन खरीदने के तुरंत बाद वह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्थित सार्वजनिक शौचालय में गया और वहां खिड़की से गमछा बांधकर फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन


आईफोन खरीदने के बाद आया फोन
जानकारी के अनुसार, निहाल शनिवार को हिमालय कॉम्प्लेक्स स्थित मोबाइल दुकान पर पहुंचा था। उसने वहां किश्तों पर आईफोन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की। दुकान संचालक ने बताया कि मोबाइल खरीदने की प्रक्रिया पूर्ण होते ही युवक के मोबाइल फोन पर किसी का कॉल आया था। फोन पर वह सोशल मीडिया से संबंधित किसी विषय पर बात कर रहा था। इस बातचीत के बाद वह अचानक काफी परेशान दिखाई देने लगा और तुरंत दुकान से बाहर निकलकर नीचे की तरफ चला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
थोड़ी ही देर बाद बेसमेंट के सार्वजनिक शौचालय में युवक के फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। उसने शौचालय की खिड़की के सहारे गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना प्राप्त होते ही सुपेला पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और अस्पताल के शवगृह भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सुपेला पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फोन पर हुई बातचीत और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed