{"_id":"63dbcf122d2ff3664e30100a","slug":"nephews-killed-uncle-in-land-dispute-in-janjgir-champa-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए चाचा का कत्ल: पटवारी के सामने ही भतीजों ने पत्थर से कुचल दिया सिर, भागते समय पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए चाचा का कत्ल: पटवारी के सामने ही भतीजों ने पत्थर से कुचल दिया सिर, भागते समय पुलिस ने पकड़ा
Thu, 02 Feb 2023 08:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:26 PM IST
सार
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों आरोपी भाग निकले। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को जमीन विवाद के चलते दो युवकों ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। चाचा जमीन के सीमांकन को लेकर पटवारी दफ्तर पहुंचा था। वहीं पर आरोपी भी पहुंच गए और पटवारी व रेवेन्यु इंस्पेक्टर के सामने पत्थर से सिर कुचलकर चाचा को मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सोनलोहर्षि गांव से खोलबहरा साहू (67) तनोद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के लिए पहुंचा था। वह पटवारी कार्यालय के सामने बैठा और पामगढ़ रेवेन्यु इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह अपने ऑफिस में सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसका भतीजा संतोष साहू अपने भाई उत्तम के साथ वहां पहुंच गया। दोनों भाई सीमांकन का विरोध करने लगे।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख पटवारी ने दोनों भतीजों से भी आवेदन देने के लिए कहा। इस बीच संतोष और उत्तम ने अपने चाचा से हाथापाई करना शुरू कर दिया। दोनों को पटवारी और आरआई ने रोकने का प्रयास किया और उन्हें कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इस पर तीनों दफ्तर से बाहर निकल गए। बाहर भी उनका विवाद जारी रहा। आरोप है कि इस दौरान दोनों भाइयों ने पत्थर से चाचा का सिर फोड़कर हत्या कर दी।
विज्ञापन