फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxals violence in chhatisgarh, 10 naxals surrender

छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा, 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 20 Mar 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
naxals violence in chhatisgarh, 10 naxals surrender

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने सड़क निर्माण में खड़े वाहनों और मशीनों को फूंक दिया। यह सड़क तुमनार से कोइटपाल के बीच बनाई जा रही थी। जिसमें नक्सलियों ने चार वाहनों को तो आग लगाई ही साथ ही ठेकेदार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नक्सलियों ने मजदूरों को काम रोकने के लिए धमकी दी थी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि चार वाहनों में दो जेसीबी और दो मशीनें थी। वहीं जिसकी हत्या की गई है वह ठेकेदार कुरूद का रहने वाला है। सबसे पहले तो नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की और बाद में उसके शव को आगजनी वाले स्थान पर ही फेंक कर चले गए। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोंडागांव में दस नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में अधिकतर कैडर निचली रैंक वाले हैं। इनमें जनमिलितिया कमांडर विकास सलाम (40) भी शामिल है। जिसकी पुलिस क्षेत्र में ब्लास्ट जैसी घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन व्हीकल को उड़ा दिया था। इस हमले में 9 सेना के जवान शहीद हुए थे। साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए। जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया और कई नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई।  


छत्तीसगढ़ जैसे पिछड़े इलाके में सरकार विकास कार्य करने में पीछे नहीं है। लेकिन यहां नक्सली विकास कार्यों में आए दिन बाधा पहुंचाते रहते हैं। गाड़ियों को आग के हवाले करने के पीछे का कारण भी सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed