{"_id":"1027f007b1560c94ec5afca6f36159af","slug":"naxals-trigger-poll-eve-blast-in-chhattisgarh-2-jawans-hurt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले छत्तीसगढ़ में ब्लास्ट, 2 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले छत्तीसगढ़ में ब्लास्ट, 2 जवान घायल
एजेंसी/अमर उजाला, रायपुर
Updated Sun, 10 Nov 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने राजनांदगांव जिले में आईडी ब्लास्ट कर दिया। इसमें आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
राजनांदगांव के एसपी संजीव शुक्ला ने बताया, ‘यह घटना रविवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 125 किमी दूर बालडोंगरी गांव में हुई। उस समय पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी।
विज्ञापन
शुक्ला ने बताया कि ब्लास्ट कम शक्तिशाली था, इसी वजह से दो जवान ही घायल हुए। स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराने के बाद जवानों को जिला मुख्यालय लाया गया है।
विज्ञापन