{"_id":"620bf59840e2d20109303efe","slug":"naxals-release-engineer-and-worker-abducted-five-days-ago-in-bijapur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने इंजीनियर और कर्मचारी को छोड़ा, पांच दिन पहले किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने इंजीनियर और कर्मचारी को छोड़ा, पांच दिन पहले किया था अपहरण
Wed, 16 Feb 2022 12:19 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:19 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक इंजीनियर और कर्मचारी का अपहरण क्यों किया गया यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
नक्सलाइट(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले हफ्ते अगवा किए गए एक निजी निर्माण कंपनी के एक इंजीनियर और एक मजदूर को नक्सलियों ने मंगलवार शाम को रिहा कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पंकज शुक्ला ने बताया कि 11 फरवरी को नक्सलियों द्वारा अगवा किए गए इंजीनियर अशोक पवार और कार्यकर्ता आनंद यादव को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
अभी स्पष्ट नहीं क्यों किया गया अपहरण
जानकारी के अनुसार इंजीनियर अशोक पवार (38) और कर्मचारी आनंद यादव (27) को नक्लियों ने बेद्रे-नुगुर गांवों के पास निर्माण स्थल अपहृत किया गया था। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। शुक्ला ने कहा कि इंजीनियर और कर्मचारी का अपहरण क्यों किया गया यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
जहां से पकड़ा वहीं पर छोड़ा
आगे एएसपी पंकज शुक्ला ने कहा कि नक्सलियों ने दोनों को राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर बीजापुर जिले में उसी निर्माण स्थल पर छोड़ दिया, जहां से उनका अपहरण कर लिया गया था। एक निजी निर्माण कंपनी ने उन्हें काम पर रखा है, वह उग्रवाद प्रभावित जिले के बेद्रे-नुगुर गांव के पास इंद्रावती नदी पर एक पुल का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
पिछले साल भी एक इंजीनियर को नक्सलियों ने पकड़ा था
बता दें कि पिछले साल नवंबर में बीजापुर में ही नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की एक परियोजना पर काम कर रहे एक उप-इंजीनियर और एक चपरासी का अपहरण कर लिया था। चपरासी को दो दिन बाद छोड़ दिया गया था। वहीं, उप-इंजीनियर को नक्सलियों ने पांच दिन बाद कैद से रिहा किया था।