फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxals abducted engineer and worker of a private firm building bridge in Bijapur

छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों ने पुल बना रही निजी कंपनी के एक इंजीनियर और कर्मचारी का अपहरण किया

Fri, 11 Feb 2022 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 08:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक बीजापुर में नक्सलियों ने एक निजी कंपनी के इंजीनियर और एक कर्मचारी का अपहरण कर लिया है।

विज्ञापन
Naxals abducted engineer and worker of a private firm building bridge in Bijapur
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शुक्रवार को एक नदी पर पुल का निर्माण करने वाली निजी कंपनी के एक इंजीनियर और एक अन्य कर्मचारी का अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


बस्तर रेंज के आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) सुंदरराज पी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इंजीनियर अशोक पवार (38) और कर्मचारी आनंद यादव (27) को नक्लियों ने बेद्रे-नुगुर गांवों के पास निर्माण स्थल अपहृत किया है। दोनों मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


आईजीपी ने कहा कि इंद्रावती नदी पर एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी पुल का निर्माण कर रही है। उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि पिछले साल नवंबर में बीजापुर में ही नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की एक परियोजना पर काम कर रहे एक उप-इंजीनियर और एक चपरासी का अपहरण कर लिया था। चपरासी को दो दिन बाद छोड़ दिया गया था। वहीं, उप-इंजीनियर को नक्सलियों ने पांच दिन बाद कैद से रिहा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed