फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites surrender in Bijapur Bhairamgarh Area Committee and Gangalur Area Committee

CG: आठ नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, इन घटनाओं में रहे शामिल; जानें क्यों छोड़ा नक्सल संगठन

Sat, 17 Feb 2024 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत पीसीसीएम, भूमकाल मिलिशिया कमांडर, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर, आरपीसी सदस्य, जीपीसी, जनताना सरकार सदस्य ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।
 

विज्ञापन
Naxalites surrender in Bijapur Bhairamgarh Area Committee and Gangalur Area Committee
नक्सलियों ने सरेंडर किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी बस्तर फाईटर के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से  छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर 1. भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत कंपनी नंबरर 02 पीपीसीएम -बुधराम कड़ती ऊर्फ सुखराम पिता स्व0 आयतु कड़ती उम्र 25 वर्ष निवासी पीटेपाल चिन्नापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर,  2. गंगालूर एरिया कमेटी अंतर्गत हिरमागुण्डा आरपीसी सदस्य - सुखराम पूनेम पिता मंगू पूनेम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव थाना गंगालूर, 3.हिरमागुण्डा आरपीसी मिलिशिया "ए" सेक्शन कमाण्डर -सुक्कू पूनेम पिता आयतू पूनेम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव गायतापारा थाना गंगालूर।

विज्ञापन


4. ग्राम कांवड़गांव भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर जोगा पूनेम पिता मंगू पूनेम उम्र 25 वर्ष्ज्ञ जाति मुरिया निवासी कावंड़गांव थाना गंगालूर, 5. कांवड़गांव भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर -भीमा माड़वी ऊर्फ जीरा पिता जोगा माड़वी उम्र 29 वर्ष् जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव थाना गंगालूर जिला बीजापुर , 6.  हिरमागुण्डा आरपीसी जीपीसी सदस्य -बुधरमा पूनेम पिता रघु पूनेम उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव पटेलपारा थाना गंगालूर, 7. हिरमागुण्डा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य - कुम्मा पोटाम पिता लक्खू पोटाम उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव गायतापारा थाना गंगालूर।
विज्ञापन


8. हिरामागुण्डा आरपीसी सदस्य सुक्कू तामो पिता सन्नू तामो उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी कांवड़गांव तामोपारा थाना गंगालूर  द्वारा  आज दिनांक 17/02/2024  को पुलिस अधीक्षक बीजापुर  डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी बटालियन केरिपु श्री व्ही0तुसिंग, द्वितीय कमान अधिकारी श्री रितेश कुमार केरिपु 85 बटालियन, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री सुदीप सरकार, के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण  किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. बुधराम कड़ती ऊर्फ सुखराम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2004 मे बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन मे भर्ती हुआ, वर्ष  2005 से 2009 तक सीएनएस सदस्य के पद पर कार्य किया । वर्ष 2009 में पीएलजीएस सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2013 में पार्टी सदस्य का कार्य मिला, वर्ष 2014 से 2017 तक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टेक्निकल टीम कमाण्डर नंदू का गार्ड का कार्य किया ।

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल
•  वर्ष 2019 में डुमरीपालनार के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल

2. सुखराम पूनेम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2006 में कांवड़गांव संघम सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ । वर्ष 2011 में हिरमागुण्डा आरपीसीर में मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2014 में मिलिशिया कमाण्डर का काम सौपा गया । वर्ष 2020 तक मिलिशिया कमाण्डर का कार्य किया।

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल
•   वर्ष 2016 में नयनपाल गंगालूर मार्ग को जगह जगह पर खोदकार मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल 
•   वर्ष 2016 में एनएमडीसी फेक्ट्री के पानी सप्लाई पाईप लाईन को तोड फोड करने की घटना में शामिल 
•   वर्ष 2018 में बचेली - किरन्दुल के बीच पदपुर मे रोड किनारे बैनर पोस्टर लगाने में शामिल 
•   वर्ष 2023 में हिरोली पुसनार सड़क को खोदकार मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल 

3. सुक्कू पूनेम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष् 2010 में कांवड़गांव संघम सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ । वर्ष 2013 में कांवड़गांव भूमकाल मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2023 में हिरमागुण्डा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर का कार्य दिया गया। 

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल 
•  वर्ष 2023 में हिरोली पुसनार सड़क को खोदकार मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।

4. जोगा  पूनेम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2013 में हिरमागुण्डा आरपीसी में बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में भर्ती किया गया ।  वर्ष 2016 में कांवड़गांव भूमकाल मिलिशिया सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2020 में मुझे डिप्टी कमाण्डर की जवाबदारी सौंपी गई।

महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल 
•  वर्ष 2016 में एनएमडीसी फेक्ट्री के पानी सप्लाई पाईप लाइन को तोड फोड करने की घटना में शामिल।

5. भीमा माड़वी ऊर्फ जीरा माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
सेक्शन 2005 से 2009 तक सीएनएस सदस्य के पद पर कार्य किया । वर्ष 2009 में पीएलजीएस सदस्य का कार्य दिया गया । वर्ष 2013 में पार्टी सदस्य का कार्य मिला, वर्ष 2014 से 2017 तक दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टेक्निकल टीम कमाण्डर नंदू का गार्ड का कार्य किया। 

6. बुधराम पूनेम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 1997 में कांवड़गांव में बाल संघम के पद पर संगठन में भर्ती किया गया । वर्ष 2000 तक बाल संघम के पद पर कार्य किया । वर्ष 2001 में संघम सदस्य की जवाबदारी दी गई वर्ष 2007 तक कांवड़गांव संघम सदस्य का कार्य किया । वर्ष 2008 में हिरमागुण्डा आरपीसी में जनताना सरकार उपाध्यक्ष का पद मिला । वर्ष 2013 में हिरामागुण्डा आरपीसी में जीपीसी सदस्य का पद दिया गया।

7. कुम्मा पोटाम माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष 2003 में कांवड़गांव बाल संघम सदस्य के पद पर संगठन में शामिल हुआ । वर्ष 2007 में प्लाटून नम्बर 24 मे पीएलजीएस सदस्य की जवाबदारी दी गई । वर्ष 2011 में हिरमागुण्डा जनताना सरकार अन्तर्गत स्वास्थ्य शाखा सदस्य के पद पर संगठन में कार्य किया । वर्ष 2017 में हिरमागुण्डा आरपीसी में जनताना सरकार सदस्य का कार्य दिया गया। 

8. सुक्कू तामो माओवादी संगठन में कार्य का विवरण
वर्ष् 2009 में कांवड़गांव में जनताना सरकार स्कूल का गुरूजी का कार्य दिया गया । वर्ष्ज्ञ 2013 में हिरमागुण्डा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य के पद पर जवाबदारी दी गई। 


संगठन छोड़ने का कारण
 संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर एवं छ0ग0 शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों  द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed