{"_id":"6608db0f947f12df740fa146","slug":"naxalites-set-trucks-loaded-with-iron-ore-on-fire-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narayanpur News: नक्सलियों ने लौह अयस्क से भरे ट्रकों में लगाई आग, पूरे इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narayanpur News: नक्सलियों ने लौह अयस्क से भरे ट्रकों में लगाई आग, पूरे इलाके में दहशत
Sun, 31 Mar 2024 09:10 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 31 Mar 2024 09:10 AM IST
सार
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। आमदई माइंस की लौह अयस्क भरी चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Narayanpur News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। आमदई माइंस की लौह अयस्क भरी चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। छोटेडोंगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। छोटेडोंगर के हाई स्कूल के पास चारों ट्रक खड़े थे, जहां बीती रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि बीते कल ही नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों के साथ 48 घंटे के अंदर तीन बार मुठभेड़ हुई थी। जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले थे। इलाके में सर्चिंग करने पर घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया था। वहीं जवानों ने पांच किलो के आईडी बम को निष्क्रिय किया था।
विज्ञापन