फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites planted three IED bombs together to blow up the soldiers' car

Dantewada Naxal Attack: गाड़ी उड़ाने के लिए नक्सलियों ने एक साथ लगाए थे तीन IED, पहली बार रची ऐसी साजिश

Sun, 30 Apr 2023 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Apr 2023 09:47 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि सात मीटर चौड़ी सड़क पर बीस-बीस किलो की तीन आइईडी नक्सलियों ने लगा रखी थी। दो आइईडी सड़क के किनारे और एक बीच में प्लांट की गई थी।

विज्ञापन
Naxalites planted three IED bombs together to blow up the soldiers' car
Dantewada Naxal Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। नक्सलियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने सुनियोजित तरीके से तगड़ी तैयारी कर रखी थी। दरअसल, नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को उड़ाने के लिए एक नहीं, बल्कि तीन आईईडी का इस्तेमाल किया था। घटनास्थल से मिले साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे है।

विज्ञापन


नक्सलियों ने नकुलनार से अरनपुर होते हुए जगरगुंडा को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर सुरंग बनाकर तीन आईईडी प्लांट की थी। तीनों आईईडी का कनेक्शन एक ही वायर से जुड़ा था और जब विस्फोट हुआ तो तीनों आईईडी एक साथ फटे और जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सात मीटर चौड़ी सड़क पर बीस-बीस किलो की तीन आइईडी नक्सलियों ने लगा रखी थी। दो आइईडी सड़क के किनारे और एक बीच में प्लांट की गई थी। सड़क की चौड़ाई अधिक होने की वजह से नक्सलियों ने ऐसा पहली बार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरंग बनाकर लगाया आईईडी 
आईईडी प्लांट करने के लिये नक्सलियों ने सड़क को कहीं भी नहीं काटा, बल्कि सड़क किनारे से सुरंग बनाकर आईईडी प्लांट किया था। करीब चार फीट व्यास वाली सुरंग का निर्माण नक्सलियों ने आईईडी प्लांट करने के लिये किया था। 


जवानों को हमले में फंसाने के लिए नक्सली लीडरों ने बड़ी साजिश रच रखी थी। पुलिस ने जिन नक्सलियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है वो सभी नक्सली लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय हैं और कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अरनपुर घटना में नक्सली किसी भी तरह से जवानों पर हमला करने में चूक न जाएं इसके लिए सड़क पर माइंस का पूरा जखीरा लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed