{"_id":"66facdf509304166a10f494f","slug":"naxalites-planted-cooker-bombs-to-harm-soldiers-in-narayanpur-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क के बीच में लगाया कुकर बम, वायर देख हुआ शक; किया डिफ्यूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क के बीच में लगाया कुकर बम, वायर देख हुआ शक; किया डिफ्यूज
Mon, 30 Sep 2024 09:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:42 PM IST
सार
नारायणपुर में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीचोबीच कुकर बम लगाया गया था। जवानों ने सड़क खोदकर बम को बाहर निकाल कर उसे डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
कुकर बम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारायणपुर जिले के कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीचोबीच कुकर बम लगाया गया था, लेकिन जवानों ने सड़क पर वायर देखा। इससे उन्हें शक हुआ, जिसके बाद जवानों ने सड़क खोदकर बम को बाहर निकाल कर उसे डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
आला अधिकारियों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी, जहां नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच में पांच-पांच किलो के तीन कुकर बम को दबा कर रखे थे। अचानक से जवानों की नजर तार पर गई, जहां जवानों ने बीडीएस की टीम को बुलाया गया। टीम ने तीनों बम को बाहर निकालकर उसे नष्ट कर दिया।
विज्ञापन