{"_id":"670111ede49e1b2e89099544","slug":"naxalites-killed-two-youths-in-bijapur-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने दो युवकों को उतारा मौत के घाट, कई ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा; पुलिस मुखबिरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने दो युवकों को उतारा मौत के घाट, कई ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा; पुलिस मुखबिरी का आरोप
Sat, 05 Oct 2024 03:46 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। वहीं, कई ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक मोटू कुरसम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगालुर के सावनार इलाके में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी है। वहीं, कई ग्रामीणों की पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले गंगालुर थाना क्षेत्र के सावनार पटेलपारा से नक्सली 20 से 25 ग्रामीणों को अगवा कर जंगल ले गये थे। वहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर सभी का मोबाइल छीना और कुछ ग्रामीणों की बेदम पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया। लेकिन शुक्रवार की रात नक्सलियों ने कामेश्वर कुरसम उर्फ मोटू कुरसम (25) पुत्र मंगू कुरसम निवासी पटेलपारा सावनार व अर्जुन पुनेम (25) पुत्र सोमलु पुनेम निवासी पटेलपारा सावनार की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मृत युवकों का शव परिजन घर ले गए है। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका में जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। वहीं, जैगुर में एक ग्रामीण सीतु माड़वी की नक्सलियों ने जन अदालत में हत्या की थी। गंगालुर इलाके के गायतापारा सावनार में नक्सलियों ने बुजुर्ग लांचा पुनेम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन