फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalite memorial located in Chhattisgarhs Sukma was destroyed by CRPF by IED blast

छत्तीसगढ़: सुकमा में स्थित नक्सली स्मारक को सीआरपीएफ ने आईईडी ब्लॉस्ट कर तोड़ा

Sun, 18 Jul 2021 01:44 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Jul 2021 01:44 PM IST
सार

जुलाई-अगस्त में होने वाले नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाये जा रहे एक सर्च अभियान में सीआरपीएफ जवानों ने एक नक्सली स्मारक को आईईडी ब्लॉस्ट कर उड़ा दिया है। यह घटना सुकमा जिले के पोलमपल्ली इलाके की है।

विज्ञापन
Naxalite memorial located in Chhattisgarhs Sukma was destroyed by CRPF by IED blast
सीआरपीएफ के जवानों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक नक्सली के स्मारक को आईडी की मदद से ध्वस्त कर दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआरपीएफ के जवानों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली इलाके के अरलमपल्ली गांव में एक नक्सली स्मारक को आईईडी से ब्लॉस्ट कर उड़ा दिया। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ जवानों ने यह कारवाई इलाके में सर्च अभियान के दौरान की। सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इस कारवाई को अंजाम दिया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि नक्सलियों ने यह स्मारक किस नक्सली की याद में बनाया था। 

विज्ञापन


क्या होता है नक्सली स्मारक और शहीदी सप्ताह?
नक्सली ऐसे स्मारक किसी बड़े नक्सली कमांडर की याद में बनाते हैं, जिन्हें वे अपना आदर्श या हीरो मानते हैं, जिनकी मौत भारतीय जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में हुई होती है। नक्सली, मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों को शहीद मानते हैं और उनकी याद में स्मारक बना देते हैं। इतना ही नहीं, नक्सली शहीदी सप्ताह भी मनाते हैं। इस विशेष सप्ताह में वे मारे गए नक्सलियों को याद करते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को जुटाकर वे सभा भी आयोजित करते हैं। शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में होते हैं। जानकारी के अनुसार नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने वाले हैं।
विज्ञापन


स्मारकों को तोड़ने का काम जारी  
जानकारी के अनुसार शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सर्च अभियान तेज कर दिया है। ऐसा ही एक सर्च अभियान के लिए सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन, कोबरा के 202 बटालियन और डीआरजी के जवान निकले हुए थे। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने पोलमपल्ली इलाके के अरलमपल्ली गांव में नक्सलियों के एक स्मारक को देखा, जिसे उन्होंने आईडी के जरिए ध्वस्त कर दिया। पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाकर्मी लगातार नक्सलियों के स्मारकों को ध्वस्त कर रहे हैं। अभी दो माह पहले ही बीजापुर और दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों ने पांच नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया था। जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed