{"_id":"5ceba447bdec220745635369","slug":"naxalite-killed-in-dantewada-encounter-between-security-forces-and-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर
Mon, 27 May 2019 02:18 PM IST
आसिम खान
भाषा, दंतेवाड़ा
भाषा, दंतेवाड़ा
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 27 May 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को एक शीर्ष नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मारा गया नक्सली अप्रैल में हुए एक आईईडी विस्फोट में कथित रूप से शामिल था जिसमें भाजपा विधायक भीमा मंडावी मारे गए थे।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह मुठभेड़ किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली के जंगलों में उस समय हुई जब पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। उन्होंने बताया कि रायपुर से लगभग 450 किलोमीटर दूर हिरोली में जब पुलिस दल आगे बढ़ रहा था तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि नक्सलियों के भागने के बाद नक्सलियों की मलानगिर एरिया कमेटी के स्थानीय संगठन दस्ते के सदस्य गुड्डी का शव मिला। मौके से एक रिवाल्वर और छह गोलियां बरामद की गई हैं। मारे गए नक्सली के भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या समेत नक्सली हिंसा के लगभग 40 मामलों में शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन
गौतलब है कि गत नौ अप्रैल को दंतेवाड़ा में श्यामगिरि गांव के निकट एक आईईडी विस्फोट में मंडावी और पुलिसकर्मी मारे गये थे। गुड्डी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीआरजी के हाल में गठित किये गए महिला दस्ते ‘दंतेश्वरी लड़ाके’ के कमांडो ने भी नक्सलियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में हिस्सा लिया।