{"_id":"6242cad4c17605005b46882b","slug":"naxalite-attack-in-chhattisgarh-serial-ied-blast-in-narayanpur-two-jawans-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला: नारायणपुर में सीरियल आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला: नारायणपुर में सीरियल आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल
Tue, 29 Mar 2022 02:31 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:31 PM IST
सार
डीआरजी और आईटीबीपी के जवान कोडोली और झारवाही इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे। यह सूचना नक्सलियों तक पहुंच गई। इसके बाद नक्सलियों ने दो आईईडी प्लांट किए।
विज्ञापन
naxal attack
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर नापाक हरकत को अंजाम दिया है। यहां के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी से दो सीरियल ब्लास्ट किए। इस हमले की चपेट में दो डीआरजी जवान आ गए और वे बुरी तरह से घायल हो गए। एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि, मंगलवार को डीआरजी और आईटीबीपी के जवान कोडोली और झारवाही इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे। यह सूचना नक्सलियों तक पहुंच गई। इसके बाद नक्सलियों ने दो आईईडी प्लांट किए। सुबह नौ बजे संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो डीआरजी जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई इसकी चपेट में आ गए और चंद सेकेंड के अंदर दो धमाके हुए।
विज्ञापन