{"_id":"61a113ffc1ef391dc860f5e8","slug":"naxal-commander-basta-bheema-killed-in-an-encounter-in-sukma-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कुख्यात नक्सली कमांडर बस्ता भीमा ढेर, सुकमा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कुख्यात नक्सली कमांडर बस्ता भीमा ढेर, सुकमा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Fri, 26 Nov 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:36 PM IST
सार
देश के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार की शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक कुख्यात नक्सली कमांडर को मार गिराने में सफलता पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार की शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक नक्सली कमांडर को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मारा गया नक्सली कमांडर बस्ता भीमा सुरक्षा बलों पर हुए कम से कम नौ जानलेवा हमलों में शामिल रहा था।
विज्ञापन
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि भीमा के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था। मुठभेड़ शाम करीब सात बजे ताड़मेटला गांव के पास जंगल में हुई जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीआरपीएफ की एलीट कोबरा 201 बटालियन नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि पैट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ समाप्त होने बाद मौके से बस्ता भीमा का शव बरामद किया गया। भीमा मार्च 2020 में हुए मिनपा हमले में भी शामिल था जिसमें 17 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह चिंतलनार में पिछले साल नवंबर में हुए आईईडी धमाके में भी संलिप्त था जिसमें एक कोबरा असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गया था और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने इस मुठभेड़ को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि हमें भीमा की लंबे समय से तलाश थी।