{"_id":"e5f8ca96-cbb5-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"naxal-banners-warn-tribal-youths-from-joining-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ में भर्ती होने पर नक्सलियों ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ में भर्ती होने पर नक्सलियों ने दी चेतावनी
रायपुर/एजेंसी
Updated Mon, 03 Jun 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सीआरपीएफ में भर्ती होने पर युवाओं को चेतावनी दी है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में सीआरपीएफ युवाओं को भर्ती करने का अभियान चला रही है।
विज्ञापन
कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया माओवादी ने कोंडागांव जिले के केशकाल इलाके में एक बैनर लगा रखा है, जिसमें आदिवासी युवकों को सीआरपीएफ से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने सुरक्षा बल में भर्ती होने के बजाय युवाओं से अपने संगठन में शामिल होने की अपील की है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित विश्रामपुर इलाके के मुंडापारा गांव में दो बैनर लगाए हैं, जिसमें उन्होंने अपने संगठन में शामिल होने के लिए भर्ती अभियान का विज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान जंगलों में घूमना कठिन है। लिहाजा नक्सली अभी गांव-गांव जाकर अपनी विचारधारा और भर्ती प्रक्रिया को स्थानीय युवाओं में फैला रहे हैं।