फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxal arrested who attacked on Doordarshan Cameraman

दूरदर्शन कैमरामैन पर हमले के आरोपी नक्सली गिरफ्तार

Thu, 10 Jan 2019 12:22 PM IST
पूजा मेहरोत्रा भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 10 Jan 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Naxal arrested who attacked on Doordarshan Cameraman
नक्सल - फोटो : SELF
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने नीलावाया हमले के आरोपी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में दो पुलिस कर्मियों और दूरदर्शन के कैमरामैन की मृत्यु हो गयी थी।
विज्ञापन

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने आज भाषा को बताया, ‘‘जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के बर्रेम गांव के करीब पुलिस ने तीन नक्सलियों राजू (26 वर्ष), भीमा (33 वर्ष) और गुज्जा बरसे (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है । सभी नक्सली जनमिलिशिया के सदस्य हैं ।’’
विज्ञापन


पल्लव ने बताया, ‘‘बर्रेम गांव के करीब नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 111वीं बटालियन और जिला पुलिस बल के जवानों को रवाना किया गया था। दल जब गांव के करीब पहुंचा तब नक्सली वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस दल ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को गिरफतार कर लिया।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माओवादियों पर जिले के निलावाया गांव के करीब पुलिस दल और मीडिया कर्मियों पर हमला करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव से पहले 30 अक्टूबर को नक्सलियों ने पुलिस दल और मीडिया कर्मियों पर हमला कर दिया था । इस हमले में पुलिस उप निरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह, सहायक आरक्षक मंगलू और दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मृत्यु हो गई थी।

इन नक्सलियों के खिलाफ अपने नेताओं के लिए बैठक की व्यवस्था कराने तथा उनहें राशन आदि मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed