{"_id":"f0845df1ba4b7f146def608a871c4fb2","slug":"natural-disaster-chhattisgarh-rivers-chhattisgarh-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में 300 गांव अंधेरे में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में 300 गांव अंधेरे में डूबे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के लगभग 300 गांव पूरी तरह डूब गए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ के तकरीबन 7 जिले ऐसे हैं जो बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इनमेंम महासमुंद, कांकेर और बस्तर जिले शामिल हैं। इन जिलों का नेशनल हाईवे 53 से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। कुछ जगह ऐसी हैं जहां पिछले 72 घंटों से लगातार बारिश जारी है। जानकारी के अनुसार महासमुंद और कांकेर में बाढ़ से दो लोगों के बह जाने की भी खबर मिली है।
अपुष्ट जानकारी के मुताबिक महासमुंद में एक नाबालिग लड़की के बहने की खबर है वहीं कांकेर के कोटरी नदी में एक किशोर के डूबने की जानकारी मिली है।
लेकिन इन मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार लाखों रुपए के सामान आदि के नुकसान की जानकारी मिली है बाकी किसी के मौत की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
राज्य में सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इस बारे में सभी जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
राज्य में इस मानसून में 1 जून से अब तक हुई बारिश में कुल 422.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 350 मिलिमीटर बारिश सिर्फ पिछले 48 घंटों में दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बाढ़ की वजह से राज्य में बिजली की आपूर्ति भी अनियमित हो गई है। कई गांव पिछले 12-18 घंटों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। अधिकारियों में मुताबिक लगभग 2 लाख लोगों तक इस समय बिजली की कमी से जूझ रहे हैं।