{"_id":"65b0f377bf381b5b980007b8","slug":"national-short-film-competition-based-on-road-safety-organized-in-jagdalpur-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 19 राज्यों ने छह भाषाओं में बनाईं 460 लघु फिल्में, बस्तर को मिला दूसरा स्थान; रक्षा सूत्र को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 19 राज्यों ने छह भाषाओं में बनाईं 460 लघु फिल्में, बस्तर को मिला दूसरा स्थान; रक्षा सूत्र को मिला पुरस्कार
Wed, 24 Jan 2024 04:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 24 Jan 2024 04:55 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्तर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिसमें 19 राज्यों में छह भाषाओं में बनीं 460 फिल्में पहुंची। इसमें से बस्तर को दूसरा इनाम दिया गया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग को पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर जिले में सड़क सुरक्षा माह को लेकर आये दिन बाइक सवारों से लेकर कार चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 19 राज्यों से छह भाषाओं में 460 फिल्में बनाई गईं थी। इसमें बस्तर को दूसरा इनाम दिया गया। बस्तर पुलिस को दूसरा इनाम मिलने से पुलिस विभाग में काफी खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग को द्वितीय पुरुस्कार दिया गया। यह पुरस्कार सड़क सुरक्षा पर आधारित राष्ट्रीय लघु फिल्म प्रतियोगिता के आयोजन के लिए दिया गया। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों से छह भाषाओं मे कुल 460 फिल्में आई थी। इसमें कुल तीन फिल्मों को विजेता घोषित किया गया था।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के लिए सबसे खुशी की बात यह रही कि पूरे देश से आईं 460 फिल्मों मे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की फिल्म रक्षा सूत्र को द्वितीय पुरुस्कार मिला। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय ने 50 हजार का चेक देने के साथ ही एक ट्रॉफी प्रदान कर माहेश्वर नाग को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन