{"_id":"657192457da36458c003c39b","slug":"nagar-panchayat-pandatarai-president-firoz-khan-got-five-votes-in-no-confidence-motion-kabirdham-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 पार्षदों ने दिया वोट, नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज को मिले मात्र पांच वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 पार्षदों ने दिया वोट, नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज को मिले मात्र पांच वोट
Thu, 07 Dec 2023 04:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Dec 2023 04:09 PM IST
सार
अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग कराने जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन को भेजा गया था। उनकी देखरेख में प्रक्रिया को पूरी की गई। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद है, इन सभी ने वोटिंग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता चली गई है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब अविश्वास प्रस्ताव में भी कबीरधाम जिले से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पांडातराई में कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग की। इस अविश्वास प्रस्ताव में फिरोज खान की कुर्सी चली गई है।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे परिणाम जारी किए गए। अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग कराने जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन को भेजा गया था। उनकी देखरेख में प्रक्रिया को पूरी की गई। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं, इन सभी ने वोटिंग में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 पार्षद व विपक्ष में पांच पार्षदों ने वोटिंग किया है। आज की कार्रवाई को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ उनके पार्षदों ने भ्रष्टाचार, निर्माण कार्य में गड़बड़ी समेत कई विषय को लेकर कलेक्टर के पास शिकायत की थी। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई हुई है। हालांकि, इस नगर पंचायत में एक बार और अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हो चुकी है, तब नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने जैसे-तैसे अपनी कुर्सी बचा ली थी। भाजपा की सत्ता आते ही यह प्रदेश के नगरीय निकाय में यह पहली अविश्वास प्रस्ताव है, जिसमें कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी चली गई है।
विज्ञापन