फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder in Mungeli due to Sarpanch election rivalry, 5 contract killers arrested

मुंगेली: 8-9 वोट से चुनाव हारने का बदला लेने 1.20 लाख की सुपारी, मतगणना अभिकर्ता की हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 08:57 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Nov 2026 08:57 AM IST
सार

सरपंच चुनाव की रंजिश में तुलसी साहू की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। वर्ष 2025 के पंचायत चुनाव में महज 8-9 वोटों से हारने के बाद धनीराम साहू ने कथित तौर पर 1.20 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
Murder in Mungeli due to Sarpanch election rivalry, 5 contract killers arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली जिले के सरगांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सरपंच चुनाव की रंजिश में हुई तुलसी साहू की हत्या का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव में महज आठ या नौ वोटों से मिली हार का बदला लेने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मामले के सभी पांच आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


चुनावी रंजिश और सुपारी का सौदा
पुलिस जांच के अनुसार सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्ड्री निवासी धनीराम साहू वर्ष 2025 में सरपंच पद का चुनाव लड़ा था और वह आठ या नौ वोटों से हार गया था। मृतक तुलसी साहू उस चुनाव के दौरान मतगणना अभिकर्ता था। मुख्य आरोपी धनीराम साहू को संदेह था कि तुलसी साहू ने जानबूझकर कुछ वोट निरस्त करवाए थे, जिसके कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी रंजिश में उसने तुलसी साहू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने ओमनारायण राजपूत के माध्यम से हत्या की सुपारी तय की। यह सौदा एक लाख बीस हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से सत्तर हजार रुपये अग्रिम के रूप में दिए गए थे।
विज्ञापन


अपहरण के बाद पंप हाउस में हत्या
पुलिस के अनुसार 25 अक्तूबर की शाम तुलसी साहू अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर जबरन कार में बैठाया और अपहरण कर लिया। आरोपी उसे सरगांव के पास स्थित एक पंप हाउस में ले गए, जहां उन्होंने उसके हाथ और पैर बांध दिए तथा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से ले जाकर सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक के जूते, जैकेट और मोबाइल चार्जर पोल्ट्री फार्म के पीछे छिपा दिए, मोबाइल दूर फेंक दिया और गमछा जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपियों ने हत्या से पहले मृतक का एक वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के दौरान मृतक की मोटरसाइकिल घर से करीब दो किलोमीटर दूर तथा शव उससे लगभग सात सौ मीटर दूर बरामद हुआ। साइबर सेल और पुलिस ने तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने इस मामले में चालीस वर्षीय धनीराम साहू, अट्ठाईस वर्षीय भुवन साहू, पच्चीस वर्षीय ओमनारायण राजपूत, पच्चीस वर्षीय सुरेंद्र जोशी और तिरपन वर्षीय टीकाराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर कार, मोटरसाइकिल, दस हजार रुपये नकद, स्टाम्प पेपर और वीडियो जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed