{"_id":"8070bc72a13082a695453db4835a2522","slug":"murder-chhatisgarh-crime-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोनही बताकर महिलाओं को दी यातना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोनही बताकर महिलाओं को दी यातना
Updated Mon, 26 May 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के घिवरा गांव में एक ही परिवार की दो महिलाओं को टोनही बताकर कुछ दबंगों ने उनकी नाक में रॉड डाल दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, महिलाओं के परिजनों को भी लाठी-डंडे व लात-घुसों से जमकर पीटा गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों पर टोनही प्रताड़ना के बजाय केवल मारपीट व बलवा का अपराध दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है।
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना के घिवरा निवासी अमृतलाल केंवट गांव के कुछ दबंगों के जुल्म की शिकायत पहले भी पुलिस में कर चुका था।
रविवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि कुछ दिन पहले गांव के जगत केंवट, साधुराम, मालिकराम, महावीर, संतोष, पुनीराम, मनोज एवं माल केंवट उसके घर मे जबरिया घुसे।
विज्ञापन
उन्होंने मां इतवाराबाई व पत्नी सावित्रीबाई से गाली-गलौज की और उन दोनों की नाक में रॉड भी घुसेड़ दी।
अमृतलाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि दबंगों ने ऎसा एक तांत्रिक के कहने पर किया। तांत्रिक ने दावा किया था कि दोनों महिलाएं टोनही हैं और इसी की वजह से गांव में अशांति है।
विज्ञापन