{"_id":"644247d4da75d5c236028ab6","slug":"murder-accused-dies-in-bemetara-police-custody-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: बेमेतरा पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी की मौत, पत्नी को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: बेमेतरा पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी की मौत, पत्नी को उतारा था मौत के घाट
Fri, 21 Apr 2023 01:52 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Apr 2023 01:52 PM IST
सार
हत्या के मामले में मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी कृपादास बारले को गिरफ्तार कर अपने कस्टडी में रखा था। वहीं, देर रात तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल बेमेतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस कस्टडी में हत्या के आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी को साजा थाना पुलिस ने एक दिन पहले बुधवार को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। थाना से मिली जानकारी अनुसार, बुधवार को ग्राम धौराभाठा में सुबह 9.40 बजे आरोपी कृपादास पिता भागवत दास 51 वर्ष अपनी पत्नी कविता बारले 50 वर्ष के साथ नहाने के लिए तालाब गए थे। इसी दौरान कृपादास बारले ने पास में रखे पत्थर से कविता बारले के सिर में पटक दिया, जिससे कविता के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी कृपादास बारले को गिरफ्तार कर अपने कस्टडी में रखा था। वहीं, देर रात तबीयत खराब होने पर साजा के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह करीब 9.30 बजे आरोपी की मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एसआर चुरेन्द्र ने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा था। बुधवार रात के समय साजा थाना के पुलिसकर्मी कृपादास को उपचार के लिए लाए हुए थे। सुबह 9.30 उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन