फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mundrika Singh became president of public participation committee of Ramchandrapur Government College in Balr

Balrampur Ramanujganj: मुंद्रिका सिंह बने रामचंद्रपुर शासकीय महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष

Tue, 13 Aug 2024 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 12:57 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज सनवाल क्षेत्र के प्रखर आदिवासी युवा नेता जनपद सदस्य मुंद्रिका सिंह को जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर के द्वारा शासकीय महाविद्यालय रामचंद्रपुर का जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

विज्ञापन
Mundrika Singh became president of public participation committee of Ramchandrapur Government College in Balr
मुंद्रिका सिंह बने जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज सनवाल क्षेत्र के प्रखर आदिवासी युवा नेता जनपद सदस्य मुंद्रिका सिंह को जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर के द्वारा शासकीय महाविद्यालय रामचंद्रपुर का जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम इंद्रवतीपुर के रहने वाले मुद्रिका सिंह शुरू से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सनवाल बनवाया गया था। 

विज्ञापन

 

वहीं भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री फिर कार्यवाहक अध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके है। संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें भाजपा का मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा का जिला मंत्री बनाया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का आभार माना।

विज्ञापन


सबसे कम उम्र में बने थे सरपंच
जनपद पंचायत रामचंद्रपुर में सबसे कम उम्र में सरपंच बनने का मुद्रिका सिंह का रिकॉर्ड है। बहुत कम उम्र से राजनीति की शुरुआत एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने के कारण मात्र 21 साल की उम्र में सन 2010 में मुद्रिका सिंह इंद्रावतीपुर के सरपंच बने थे। जिनके अच्छे कार्यकाल की प्रशंसा आज भी ग्रामवासी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed