फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Jyotsna Mahant inspected Korba railway station

Chhattisgarh: सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, तिरंगे के अपमान पर भड़कीं

Sun, 04 Dec 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान सांसद के प्रतिनिधि हरीश परसाई के अलावा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। उन्होंने स्टेशन का भ्रमण करने के साथ ही यहां की सुविधाओं और समस्याओं को जानने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए बनाई गई सेकंड एंट्री को बंद करने के बारे में सांसद ने पूछताछ की।

विज्ञापन
MP Jyotsna Mahant inspected Korba railway station
स्टेशन का निरीक्षण करतीं सांसद ज्योत्सना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री सुविधाओं के मामले में कोरबा की उपेक्षा किए जाने के आरोप रेलवे पर काफी समय से लगते रहे हैं। ऐसे विषय को लेकर कई संगठन आंदोलन भी करते आ रहे हैं। इन सबके बीच सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन का दौरा करने के साथ ही समस्याओं को जाना और अधिकारियों के रवैए पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले ही कोरबा से बीकानेर के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाने के संदर्भ में रेल मंत्री और अधिकारियों से पत्राचार करने के बाद स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत ने स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान सांसद के प्रतिनिधि हरीश परसाई के अलावा कार्यकर्ता और नागरिक यहां पर मौजूद रहे। स्टेशन का भ्रमण करने के साथ ही यहां की सुविधाओं और समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए बनाई गई सेकंड एंट्री को बंद करने के बारे में सांसद ने पूछताछ की। अधिकारी के द्वारा जानकारी दिए जाने पर सांसद ने कहा कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

सांसद ने इस बात पर हैरानी जताई कि गेवरा रोड स्टेशन से यात्री गाड़ियों को आखिर क्यों बंद किया गया है। कहा, अधिकारियों की मंशा स्टेशन को ही बंद करने की है। उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि यह कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी और हम लोगों को रेल सुविधा दिलवाने के लिए जरूरी प्रयत्न करेंगे। कोरबा से चलने वाली गाड़ियों की समय सारणी बेहतर करने और लोगों को राहत देने की बात सांसद ने कही। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि यात्री ट्रेनों को रोक कर माल गाड़ियों को आगे भेजे जाने में अधिकारी ज्यादा रुचि ले रहे हैं। 

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा जिले से कुला परिवहन कर रेलवे राजस्व वसूल रही है लेकिन यहां की जनता को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं दे रही है। ट्रेन के लेट लतीफ और कैंसिल से परेशान है। गेवरा स्टेशन में गाड़ियों का परिचालन बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका वह विरोध करेंगे। साथ ही निरीक्षण के बाद बोलीं, स्टेशन की टिकट मशीन खराब है, लिफ्ट का बटन खराब है, साफ सफाई नहीं है, ऐसे में औपचारिकता बस ही स्टेशन चल रहा है। यहां तक स्टेशन के बाहर लगे भारत का गौरव तिरंगे का भी अपमान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed