{"_id":"64c3967fb63f5d78440c4494","slug":"mother-and-daughter-scorched-by-fire-while-burning-garbage-with-petrol-in-jagdalpur-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाने आई मां भी झुलसी : घर के अंदर पेट्रोल से कचड़ा जला रही थी महिला, आग में जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाने आई मां भी झुलसी : घर के अंदर पेट्रोल से कचड़ा जला रही थी महिला, आग में जली
Fri, 28 Jul 2023 03:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:51 PM IST
सार
कचड़ा जलाने के दौरान एक महिला और उसकी मां आग की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर जिले के शांतिनगर मोहल्ले में रहने वाली महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। इस दौरान उसे बचाने आई मां भी घायल हो गई। पड़ोसियों ने दोनों को इलाज के मेकाज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि महिला पेट्रोल से घर में एकत्र कचड़े को जला रही थी और इस दौरान आग लग गई।
विज्ञापन
शांतिनगर में रहने वाली घायल महिला अनिता (28) के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर में रखे कचरे को जलाने का काफी देर प्रयास कर रही थी। आग नहीं जलने के कारण उसने घर में रखे पेट्रोल को कचरे के ढेर में डाल दिया। महिला ने जैसे ही माचिस जलाई, तभी आग ने महिला को कपड़ों को पकड़ लिया। कपड़ो में आग लगते ही महिला ने शोर मचाया।
विज्ञापन
इस दौरान घर में मौजूद महिला की मां रेखा बाई (60) बाहर निकली और आग में झुलस रही अनिता को बचाने का प्रयास किया। आग के तेज होने के कारण रेखा के हाथ भी जल गए। वही पड़ोस में रहने वाले लोग भी आवाज सुनकर घर पहुंचे, जहां आग में जल रही दोनों महिलाओं को बचाया। इसके बाद पड़ोसी ने दोनों को इलाज के लिए महारानी अस्पताल ले गए, लेकिन महिलाओं की स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन