फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mor bijli company app; cashless health insurance for cspdcl workers

Chhattisgarh: बिजली कर्मचारियों को चार लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, 'मोर बिजली कंपनी' एप पर मिलेगी सुविधा

Mon, 21 Nov 2022 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 08:06 PM IST
सार

योजना में छत्तीसगढ़ के 13 हजार नियमित विद्युत कर्मी और 15 हजार पेंशनर्स के परिवारों को फायदा मिलेगा। कंपनी के निर्णय के अनुसार वार्षिक प्रीमियम का कुछ भाग हितग्राही के वेतन /पेंशन से कटौती योग्य होगा। कर्मियों को बीमा हेतु हितग्राहियों को अपनी निजी जानकारी अपडेट करवाना आवश्यक है।

विज्ञापन
mor bijli company app; cashless health insurance for cspdcl workers
छत्तीसगढ़ की बिजली कंपनी ने लॉन्च किया 'मोर बिजली कंपनी' एप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के कर्मचारियों को जल्द ही कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए टेंडर जारी हो गया है। बिजली कर्मचारियों को लंबे समय से इसका इंतजार था। इसके तहत कर्मचारियों को चार लाख रुपये तक बीमा का लाभ मिलेगा। कंपनी की ओर से इसके लिए 'मोर बिजली कंपनी' के नाम से एप भी बनाया है। इसको ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विभाग में अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद अग्रवाल और उनकी टीम ने तैयार किया है। 

विज्ञापन


मुख्य अभियंता विनोद अग्रवाल ने बताया कि, मोर बिजली कंपनी एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें बिजली कर्मियों को उस मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें उन्हें वेतन या पेंशन से संबंधित एसएमएस मिलते हैं। अगर मोबाइल नंबर कंपनी के रिकॉर्ड से लिंक नहीं है तो एंप्लाई आईडी या बैंक खाते नंबर से भी लॉगिन किया जा सकता है। इसके बाद जानकारी कन्फर्म करनी होगी। फिर कर्मचारी को परिवार का डाटा दिखने लगेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए कर्मचारी और उसके  पात्र आश्रित को इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें खर्चे का कुल रिस्क कवर 4 लाख रुपये तक होगा। नियमित कर्मचारी और पेंशनर दोनों के परिवारों के लिए यह योजना लागू की गई है। यदि इलाज में अधिक व्यय होता है, तो नियमित कर्मी उस अधिक राशि का भुगतान स्वयं करेंगे और जिसकी प्रतिपूर्ति (रीइंबर्समेंट) सीजीएचएस दरों पर पावर कंपनी द्वारा की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों की ओर से बताया गया कि 'मोर बिजली कंपनी' एप से भविष्य में वेतन, पेंशन, छुट्टियां, जीपीएफ, एनपीएस , इनकम टैक्स, टीडीएस, जीवन प्रमाण पत्र, नेटवर्क अस्पतालों की जानकारियां सहित अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed