फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reactivated in Chhattisgarh due to pressure from the Bay of Bengal, heavy rain in many districts

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी के दबाव से छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश

Tue, 07 Oct 2025 10:48 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 10:48 AM IST
सार

CG Weather News: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

विज्ञापन
Monsoon reactivated in Chhattisgarh due to pressure from the Bay of Bengal, heavy rain in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं सरगुजा संभाग में रिमझिम बरसात का दौर जारी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि 7 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश, 8 अक्टूबर को हल्की वर्षा और 9 अक्टूबर को बादल तो रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि अक्टूबर की शुरुआत में बारिश कम होने की संभावना थी, लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से परिस्थितियां बदल गईं और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में सोमवार को 8.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमशः 1.6 और 1.4 डिग्री कम है। मंगलवार को शहर का आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और बिजली कड़कने के साथ वर्षा होने की संभावना है।


बारिश के आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर और फरसगांव में 60-60 मिमी, हरदी बाजार में 50 मिमी, मुंगेली, विनोरा और माना रायपुर में 40 मिमी, जबकि रायपुर शहर, महासमुंद और मरवाही में 30-30 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed