फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   modi_attacks_congress_chattisgarh_election rally

'कांग्रेस को सिर्फ दो काम, मोदी खोजो-सोना खोजो'

Fri, 15 Nov 2013 03:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Nov 2013 03:48 PM IST
विज्ञापन
modi_attacks_congress_chattisgarh_election rally

भाजपा के पीएम पद के दावेदार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे सोना खोजने और मोदी खोजने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आयोजित एक चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस को मोदीफोबिया हो चुका है। पार्टी पूरे दिन मुझे टीवी पर देखती रहती है।"
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "वो कहते हैं कि चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता और मैं कहता हूं कि देश बेचने वाला पीएम नहीं बनना चाहिए। चाय बनने वाला देश का पीएम बन सकता है या नहीं, यह देश खुद बताएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि चाय बेचना गलत है या देश बेचना? मोदी ने कहा कि इस देश में गरीब के घर पैदा होना कोई गुनाह तो नहीं है।

कांग्रेस के सुधारों के दावे पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पिछले 50 साल से किसने व्यवस्थाएं बनाईं? उन्होंने कहा, "ये सारी व्यवस्थाएं बनाईं कांग्रेस ने, इन्हें अपने फायदे के लिए बिगाड़ा कांग्रेस ने और अब इसी व्यवस्था में सुधार के लिए वोट मांग रहे हैं।"


मोदी ने कहा, "कांग्रेस को न देश की चिंता है और न ही देश के भविष्य की चिंता है। उन्हें चिंता है, तो सिर्फ कुर्सी की चिंता है।"

कांग्रेस के लता मंगेशकर के खिलाफ दिए बयान पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लताजी ने यह कह दिया कि मोदी पीएम बनेंगे, तो अच्छा रहेगा। यह सुनते ही कांग्रेस बौखला गई। वह लता से भारत रत्न वापस लेने तक की धमकी देने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed