{"_id":"64c6894483b53d9938057797","slug":"mla-vikas-upadhyay-protest-against-inflation-by-keeping-dead-body-on-the-cylinder-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर जताया विरोध: MLA विकास उपाध्याय ने की 'महंगाई पर बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर जताया विरोध: MLA विकास उपाध्याय ने की 'महंगाई पर बात'
Sun, 30 Jul 2023 09:31 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:31 PM IST
सार
रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय हमेशा अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर में रविवार को बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ फिर अनोखे ढंग से विरोध जताया।
विज्ञापन
सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर जताया विरोध
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय हमेशा अनोखे विरोध प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। संसदीय सचिव और कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर में रविवार को बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ फिर अनोखे ढंग से विरोध जताया। सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी सजाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पीएम मोदी के मन की बात का विरोध करते हुए महंगाई पर बात की। राजधानी के खमतराई के गांधी मैदान में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और अर्थी के सामने सारे महंगे सामानों को रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री, टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। केंद्र में बीजेपी की सरकार है। आज पीएम मोदी मन की बात कह रहे हैं, लेकिन महंगाई पर कोई बात नहीं करता। जनता की बात कोई नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि ये विरोध नहीं बल्कि आम आदमी की एक मार्मिक अपील है ताकि महंगाई कम हो। लोग गैस सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं। जरूरी सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। टमाटर समेत कई सब्जियां के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
पहले भी कर चुके हैं प्रदर्शन
इससे पहले भी विधायक रायपुर के कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर सूखी रोटी खाकर प्रदर्शन कर चुके हैं। केन्द्र सरकार के खिलाफ ये प्रदर्शन किया था। टमाटर और सब्जियों के दामों को लेकर कहा था कि टमाटर महंगा होने से जनता इसे खा नहीं सकती ऐसे में केवल इसे महसूस कर सकती है। इस दौरान कांग्रेसियों की सूखी थाली में टमाटर, मिर्च और रोटी परोसी गई थी।
विज्ञापन