फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Kuldeep Juneja inaugurated community building in Raipur

रायपुर: विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण, खुशी से झूम उठे समाज के लोग

Mon, 20 Mar 2023 08:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 08:58 PM IST
सार

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने राजधानी के रविशंकर शुक्ल वार्ड पहुंचे। 

विज्ञापन
MLA Kuldeep Juneja inaugurated community building in Raipur
विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने राजधानी के रविशंकर शुक्ल वार्ड पहुंचे। इस दौरान पार्षद और एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के साथ क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्या से रूबरू हुए।  
विज्ञापन


पूर्व में वार्ड के लगभग पूरे सड़कों का डामरीकरण पूरा हो चुका है। विधायक कुलदीप जुनेजा और पार्षद आकाश तिवारी ने खराब और जर्जर सड़कों को चिन्हित कर डामरीकरण करवाया। जुनेजा ने विधायक निधि से गोंड समाज को सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए पूर्व में 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की थी।
विज्ञापन


विधायक ने की तारीफ
जुनेजा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी गोंड समाज भोले-भाले और सज्जन होते हैं। इनकी कभी भी असमाजिक और व्यर्थ कार्यों में संलग्नता नहीं होती है। विधायक ने नवनिर्मित भवन के लिए समाज को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया गया स्वागत
विधायक का समाज की महिलाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विधायक ने भवन का लोकार्पण किया। समाज के आदर्श बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed