BJP का पलटवार: MLA बृजमोहन बोले- 'आदिपुरुष' को बैन करने की ताकत नहीं, श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रहे CM
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बहाने मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रदेश की सियासत फिर गरमाई हुई है। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बहाने मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रदेश की सियासत फिर गरमाई हुई है। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
उन्होंने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी आपने #आदिपुरुष के रिलीज के बाद से उनमें तरह-तरह की कमियां बताई है। मगर आपने अब तक उसे पूरे प्रदेश में बैन करने की घोषणा नहीं की और अब आप देश के गृहमंत्री जी के दौरे पर उनसे बैन की आग्रह कर रहे हैं। आप और आपकी पार्टी श्रीराम जी को केवल राजनीति के लिए इस्तेमाल करते आयी है। इन सभी हरकतों से यह साफ स्पष्ठ होता है कि आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता नहीं है और वक्त-वक्त पर प्रदेश को आप अपना दोहरा चरित्र दिखाते रहते हैं।
आदरणीय मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी आपने #आदिपुरुष के रिलीज के बाद से उनमें तरह-तरह की कमियां बताई है, मगर आपने अबतक उसे पूरे प्रदेश में बैन करने की घोषणा नही की और अब आप देश के गृहमंत्री जी के दौरे पर उनसे बैन की आग्रह कर रहे है। आप और आपकी पार्टी श्रीराम जी को केवल राजनीति के… https://t.co/zsch6w1pGe
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) June 22, 2023
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब।#9YearsOfSeva #जोहार_अमित_शाह_जी pic.twitter.com/f1HeCqzr6H
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) June 22, 2023
राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले, कुशल नेतृत्वकर्ता, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी का छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि पर स्वागत वदंन अभिनदंन…
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) June 22, 2023
केंद्र के मान. श्री @narendramodi जी की सरकार के 9 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय मंत्री जी दुर्ग में… pic.twitter.com/V5PI5ocsa5
इससे पहले सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म #आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। जय सिया राम।
दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'हम सबको यह खेद रहेगा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी प्रभु श्रीराम के ननिहाल आए और #आदिपुरुष पर बैन की घोषणा किए बिना चले गए। कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं। हम सब छत्तीसगढ़वासियों की यह मांग राजनैतिक नहीं है। यह हमारे आराध्य की छवि पर हुए प्रहार का सवाल है, जिससे हम सभी राम भक्तों को आघात पहुंचा है।
हम सबको यह खेद रहेगा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी प्रभु श्री राम के ननिहाल आए और #आदिपुरुष पर बैन की घोषणा किए बिना चले गए.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 22, 2023
कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं. हम सब छत्तीसगढ़वासियों की यह मांग राजनैतिक नहीं है।
यह हमारे आराध्य की छवि पर हुए प्रहार का सवाल है जिससे हम सभी राम…