फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Brijmohan Agarwal comment on cm bhupesh twit regarding movie Adipurush ban

BJP का पलटवार: MLA बृजमोहन बोले- 'आदिपुरुष' को बैन करने की ताकत नहीं, श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रहे CM

Thu, 22 Jun 2023 07:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 07:18 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बहाने मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रदेश की सियासत फिर गरमाई हुई है। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MLA Brijmohan Agarwal comment on cm bhupesh twit regarding movie Adipurush ban
विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास के बहाने मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर प्रदेश की सियासत फिर गरमाई हुई है। मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार किया है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


उन्होंने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी आपने #आदिपुरुष के रिलीज के बाद से उनमें तरह-तरह की कमियां बताई है। मगर आपने अब तक उसे पूरे प्रदेश में बैन करने की घोषणा नहीं की और अब आप देश के गृहमंत्री जी के दौरे पर उनसे बैन की आग्रह कर रहे हैं। आप और आपकी पार्टी श्रीराम जी को केवल राजनीति के लिए इस्तेमाल करते आयी है। इन सभी हरकतों से यह साफ स्पष्ठ होता है कि आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता नहीं है और वक्त-वक्त पर प्रदेश को आप अपना दोहरा चरित्र दिखाते रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन









इससे पहले सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूँ कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म #आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। जय सिया राम। 


दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'हम सबको यह खेद रहेगा कि केंद्रीय गृहमंत्री जी प्रभु श्रीराम के ननिहाल आए और #आदिपुरुष पर बैन की घोषणा किए बिना चले गए। कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं। हम सब छत्तीसगढ़वासियों की यह मांग राजनैतिक नहीं है। यह हमारे आराध्य की छवि पर हुए प्रहार का सवाल है, जिससे हम सभी राम भक्तों को आघात पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed