{"_id":"6432a6680e90b38ddc080fd8","slug":"missing-young-man-found-dead-in-well-in-chhattisgarh-janjgir-champa-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: चार दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, बाजार जाने के लिए निकला था घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: चार दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, बाजार जाने के लिए निकला था घर से
Sun, 09 Apr 2023 05:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:20 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋषभ थवाईत की मानसिक स्थिति 10 सालों से ठीक नहीं थी। उसका इलाज सेंदरी के मानसिक रोग के डॉक्टर के पास चल रही थी। पढ़ने लिखने में भी अच्छा था। 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। पांच साल पहले माता पिता की भी बीमारी से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक का शव कुएं में तैरता हुआ मिला है। युवक करीब चार दिन से लापता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोटमिसोनर निवासी ऋषभ थवाईत (25) पांच अप्रैल की शाम को गांव में लगे बाजार जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर देर शाम तक नहीं आया आस-पास तालश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। आठ अप्रैल को शाम को जब बच्चे खेल रहे थे तभी कुएं में शव को देखा गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया। शव पर कपड़े नही थे। कपड़े कुएं के अंदर से ही मिले। शव घर से महज 200 मीटर दूर बरामद किया गया है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को सौंप दियाजाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन